Posts

Showing posts with the label प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा

(उज्जैन मध्य प्रदेश) देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी,उज्जैन में जटेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक कर मनाया जश्न - मंगेश श्रीवास्तव4399 दिन पूरे कर तोड़ा प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे सिंहस्थ विकास कार्यों के लिए जताया आभार।{उज्जैन मध्य प्रदेश}【महाकाल न्यूज इंडिया】 के प्रधान सपादक व संचालक ओर भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सम्पुरण मध्य-प्रदेश युवा प्रदेश प्रभारी 【हिन्दु आचार्य विनीत कानूनगो जी】की रिपोर्ट :-

Image
(उज्जैन मध्य प्रदेश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने पर बुधवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के 4399 दिन पूरे कर लिए हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर भाजपा विक्रमादित्य मंडल के उपाध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अंकपात क्षेत्र स्थित ऋषि तलाई के जटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष पंचामृत अभिषेक किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों तक पद पर रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस गौरवमयी अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और धर्मप्राण जनता ने जटेश्वर महादेव का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया। सभी ने 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के संकल्प के साथ देश का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की। आयोजन के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ने...