(जिला:-धार मध्य प्रदेश )तिरला थाना की कमान संभालते ही एक्शन में नवागत टीआई निनामा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर।
*तिरला-धार - बगदीराम चौहान, महाकाल न्यूज़ इंडिया के संवाददाता की कलम से* *महाकाल न्यूज़ इंडिया* *प्रधान संपादक एवं संचालक - हिंदू आचार्य विनीत कानूनगो* *मो. - 9826762293, 9893480574, 975311661* *तिरला।* थाना तिरला में नवागत थाना प्रभारी संजय निनामा ने पदभार ग्रहण करते ही पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाई। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था तथा पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। बैठक में टीआई संजय निनामा ने क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, लंबित मामलों की समीक्षा करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा नियमानुसार समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करने पर भी उन्होंने जोर दिया। 🪐...