(धार मध्य प्रदेश)अनंत चतुर्दशी पर धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आदतन अपराधी बिज्जू गिरफ्तार*✒️ धार से महाकाल न्यूज़ इंडिया के प्रधान संपादक एवं संचालन कर्ता**एवं भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के युवा प्रदेश प्रभारी**हिंदू आचार्य विनीत कानूनगो की कलम से✒️।*
(धार मध्य प्रदेश) पुलिस की बड़ी कार्रवाई। कोतवाली थाना पुलिस ने जिला बदर आरोपी बिज्जू उर्फ विजय (37) निवासी डिस्ट्रलरी चौराहा को गिरफ्तार किया। आरोपी जिला बदर होने के बावजूद शहर में घूम रहा था। आरोपी पर पहले से मारपीट, जुआ, सट्टा, चोरी के 25 केस दर्ज हैं। *🚔थाना – कोतवाली धार🚔 दिनांक – 24.09.2026* *जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी बिज्जू उर्फ विजय गिरफ्तार* धार। अनंत चतुर्दशी पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक धार द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था। थाना कोतवाली द्वारा टीम गठित कर चेकिंग के दौरान बिज्जू उर्फ विजय पिता राजू उर्फ राजकुमार मालवीय, उम्र 37 वर्ष, निवासी डिस्ट्रलरी चौराहा को जिला बदर आदेश (आदेश क्र. 0017/2026 दि. 21.01.2026) का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 565/2026 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में 25 प्रकरण दर्ज हैं। *सराहनीय भूमिका –* उनि. नरबदसिंह ठाकुर, सउनि. नीलेश मालवीय, सउनि. अनिल डावर, सउ...