जिला:-धार (मध्य प्रदेश)(20.10.2026) - रावण दहन से पहले आतिशबाजी का मनमोहक नजारा - 101 फीट रावण में अनार फुलझड़ी से आकाश रोशन।Dhar 20.10.2026 - Mesmerizing Fireworks Before Ravana Dahan - Sky Illuminated With Anar & Fuljhadi From 101 Feet Ravana*
(जिला,:-धार,मध्य प्रदेश) दिनांक 20.10.2026। जय श्री महाकाल जय सियाराम।* असत्य पर सत्य की, धर्म पर धर्म की, अन्याय पर न्याय की, विजय का यह पर्व दशहरा है। जिला:-(धार मध्य प्रदेश,) में दिनांक 20.10.2026 को दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। धार नगर पालिका प्रशासन की ओर से दशहरा मैदान पर सरकारी रावण का दहन किया गया। वहीं नौगांव किले ग्राउंड पर 101 फीट के रावण का दहन किया गया। *रावण दहन के पहले सुंदर-सुंदर बम पटाखे, अनार, फुलझड़ी जलाए गए जो देखते ही अति सुंदर लगते थे। आकाश में जाकर एक सुंदर छटा शोभित होती रही। साथ में रावण के अंदर भी असंख्य बम पटाखे भरे गए थे। नौगांव के रावण के मुख में से अनारों और फुलझड़ियों की बौछार के साथ यह छवि देखते ही बनती थी।* इस दौरान धार शहर के समस्त सनातनी हिंदू परिवार शामिल होकर रावण दहन किया गया। दूसरे रोज दशहरा मिलन समारोह विजय मंदिर गंजी चौराहा पर रखा गया, जिसमें सर्व हिंदू समाज ने राम जी की प्रतिमा ले जाकर पूजा-पाठ की और एक दूसरे को बधाई देकर गले मिलकर कार्यक्रम संपन्न किया। *महाकाल...