(मध्य प्रदेश बुरहानपुर)संत पुजारी विद्वत परिषद की बैठक में सर्वसम्मत निर्णय: बुरहानपुर संत पुजारी विद्वत परिषद की बैठक में सर्वसम्मत निर्णय: बुरहानपुर अष्टमी, नवमी, विजयादशमी एवं विसर्जन तिथियों को लेकर विद्वतजनों ने दिया स्पष्ट मार्गदर्शन - सनातन समाज से एकजुटता बनाए रखने की अपील
रिपोर्ट - श्री मुकेश डालमिया जी*
*महाकाल न्यूज़ इंडिया के संवाददाता*
*एवं भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद*
*मध्य प्रदेश बुरहानपुर जिला अध्यक्ष*
*संत पुजारी विद्वत परिषद की बैठक में सर्वसम्मत निर्णय: बुरहानपुर संत पुजारी विद्वत परिषद की बैठक में सर्वसम्मत निर्णय: बुरहानपुर*
*अष्टमी, नवमी, विजयादशमी एवं विसर्जन तिथियों को लेकर विद्वतजनों ने दिया स्पष्ट मार्गदर्शन - सनातन समाज से एकजुटता बनाए रखने की अपील*
बुरहानपुर। संत पुजारी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उदासीन आश्रम बड़ा अखाड़ा में महंत स्वामी पुष्कारानंद जी महाराज के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी, नवमी, विजयादशमी (दशहरा) तथा माता प्रतिमा विसर्जन की सही एवं शास्त्र सम्मत तिथियों पर निर्णय लिया गया।
सभी विद्वान ब्राह्मणों एवं ज्योतिषियों से गहन विचार-विमर्श के पश्चात पंडित अवधेश पांडे जी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की आधिकारिक घोषणा की।
*तिथियों का शास्त्र सम्मत विवरण एवं निर्णय:*
18 तारीख: सप्तमी तिथि मनाई जाएगी।
19 तारीख: अष्टमी व नवमी तिथि मनाई जाएगी। (जिन परिवारों एवं पंडालों में नवमी पूजन संध्या/सायंकाल में करने की परंपरा है, वे 19 तारीख की शाम को नवमी पूजन करेंगे)
20 तारीख: नवमी तिथि व दशहरा (जिन स्थानों पर नवमी पूजन सुबह करने का विधान है, वे 20 तारीख की सुबह नवमी पूजन करेंगे।)
नोट: 20 तारीख को दोपहर से विजयादशमी (दशहरा), शास्त्रों के अनुसार 'उदित तिथि' की मान्यता होती है। 20 तारीख को दोपहर 2:02 बजे से विजय मुहूर्त प्रारंभ हो रहा है, अतः विजयादशमी दशहरा 20 तारीख को ही मनाया जाएगा।
*माता विसर्जन एवं पंडाल समितियों से अपील:*
ठाकुर प्रियांक सिंह ने शहर की समस्त माता पंडाल उत्सव समितियों एवं धर्मशास्त्र प्रेमियों से विशेष निवेदन किया है कि शास्त्र विधान के अनुसार माता का विसर्जन विजयादशमी (दशहरा) प्रारंभ होने से पूर्व हो जाना चाहिए। इसलिए सभी समितियां 20 तारीख की दोपहर 2:00 बजे से पूर्व माता की प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्ण कर लें।
*एकजुटता एवं प्रशासनिक सहयोग का संदेश:*
महंत स्वामी पुष्कारानंद जी महाराज ने बुरहानपुर के समस्त हिंदू समाज से अपील की है कि संपूर्ण नगर में त्योहारों को एक ही तिथि और समय अनुसार मनाया जाए। इस एकजुटता से धर्म की मर्यादा बनी रहेगी और किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं फैलेगा। साथ ही एक ही दिन विसर्जन एवं पर्व मनाने से पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को भी व्यवस्था बनाए रखने में सुगमता होगी।
संत पुजारी विद्वत परिषद की बैठक में महंत स्वामी पुष्कारानंद जी महाराज, पंडित अवधेश पांडे, बाल्या महाराज, ठाकुर प्रियांक सिंह, प्रभंजन मुनी, मुकेश डालमिया, पंडित सुदीप रघुवंशी, शर्मा पंडित जी सहित अनेक संत, पुजारी एवं विद्वतजन उपस्थित रहे।
*रिपोर्ट - श्री मुकेश डालमिया जी*
महाकाल न्यूज़ इंडिया संवाददाता
एवं भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद
मध्य प्रदेश बुरहानपुर जिला अध्यक्ष
*महाकाल न्यूज़ इंडिया*
*हिंदू आचार्य विनीत कानूनगो - प्रधान संपादक एवं संचालक*
*मो. 09826762293, 09893480574, 09753116661*
Comments
Post a Comment