(मध्य प्रदेश जिला :- धार)इंदौर-अहमदाबाद रोड पर सड़क हादसे में घायल हुए वृद्ध दंपति- डायल-112 व्यस्त, 108 एंबुलेंस में देरी - सीसीटीवी वाहन बना मददगार- घायल दंपति को सिविल अस्पताल सरदारपुर में कराया भर्ती।*महाकाल न्यूज़ इंडिया के प्रधान संपादक एवं संचालनकर्ता एवं भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा मध्य प्रदेश युवा प्रदेश प्रभारी की कलम से**हिंदू आचार्य विनीत कानुनगो**प्रधान संपादक एवं संचालनकर्ता - महाकाल न्यूज़ इंडिया**युवा प्रदेश प्रभारी म.प्र. - भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद**संपर्क: 09826762293, 09893480574**09753116661*
*महाकाल न्यूज़ इंडिया*
*जिला - धार (म.प्र.)*
*रेडियो शाखा / सीसीटीवी वाहन*
*दिनांक - 23.10.2026*
सीसीटीवी वाहन के जवानों ने घायल वृद्ध दंपति को पहुंचाया अस्पताल*
*(जिला :-धार मध्य पदेश)*
सम्पूर्ण न्यूज पड़े :-
* दिनांक 23.10.2026 को दोपहर 12:40 बजे इंदौर-अहमदाबाद रोड पर फूलगांवड़ी टर्न, थाना सरदारपुर क्षेत्र में एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से एक वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे। दंपति इंदौर से राजगढ़ में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे।
*पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल:*
हादसे के समय डायल-112 अन्य इवेंट पर व्यस्त थी और 108 एंबुलेंस के पहुंचने में समय लग रहा था। इसी दौरान मुख्यमंत्री महोदय की ड्यूटी के रिहर्सल में जा रहे सीसीटीवी वाहन के पुलिसकर्मियों की नजर सड़क किनारे पड़े घायलों पर पड़ी।
बिना देर किए जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से सिविल अस्पताल सरदारपुर पहुंचाया और भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को फ्रैक्चर आया है और उपचार जारी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
*घायलों का विवरण:*
1. मुकेश चौहान, उम्र 60 वर्ष, निवासी इंदौर
2. लीला चौहान, उम्र 58 वर्ष, निवासी इंदौर
*सराहनीय योगदान:*
1. उप निरीक्षक रेडियो - संजीव तिवारी
2. प्रधान आरक्षक रेडियो - लोकेश भालसे
3. लोकेश बामनिया
4. लल्लू चौहान
5. कैलाश डाबर
धार पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
---
*महाकाल न्यूज़ इंडिया के प्रधान संपादक एवं संचालनकर्ता एवं भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा मध्य प्रदेश युवा प्रदेश प्रभारी की कलम से*
*हिंदू आचार्य विनीत कानुनगो*
*प्रधान संपादक एवं संचालनकर्ता - महाकाल न्यूज़ इंडिया*
*युवा प्रदेश प्रभारी म.प्र. - भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद*
*संपर्क: 09826762293, 09893480574*
*09753116661*
Comments
Post a Comment